सियासी घमासान के बीच देर रात कोलकाता पहुंचे अमित शाह
बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंचे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी काफी सक्रिय नजर आ रही है। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
राज्य में उनके पहुंचने के बाद से सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कोलकाता जाने से पहले उन्होंने ट्वीट किया कि मैं दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच रहा हूं। पहले के मुकाबले इस बार अमित शाह का यह दौरा बेहद ही खास बताया जा रहा है। इससे पहले अमित शाह अक्टूबर में बंगाल पहुंचे थे, जिन्होंने बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया था।
Reached Kolkata!
I bow to this revered land of greats like Gurudev Tagore, Ishwar Chandra Vidyasagar & Syama Prasad Mookerjee.
কলকাতায় পৌঁছালাম।
কবিগুরু রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর, ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগর এবং শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের মত মহামানবের এই পুণ্য ভূমিকে আমি শতকোটি প্রণাম জানাই pic.twitter.com/rEGSjc87Rk— Amit Shah (@AmitShah) December 18, 2020
अमित शाह का दूसरा बंगाल दौरा है, कोलकाता रवाना होने से पहले अमित शाह ने ट्वीट किया कि मैं दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच रहा हूं, मैं पश्चिम बंगाल में अपने प्रिय भाइयों और बहनों के साथ विभिन्न अवसरों पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। अमित शाह के दो दिवसीय दौरे से पहले तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफों का दौर चालू हो गया है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने एनसीबी पर उठाए सवाल, कंगना को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुला रहे
किसान के घर में जाकर करेंगे भोजन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह कोलकाता के न्यूटाउन के होटल में रूकेंगे। शनिवार की सुबह एनआईए के अधिकारियों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे। इसके बाद वह उत्तरी कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिर वहां से मिदनापुर जाकर क्रांतिकारी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और दो मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। देश भर में किसान केंद्र सरकार से नाराज है तो वही अमित शाह एक किसान के घर में जाकर दोपहर में भोजन करेंगे और फिर मिदनापुर के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें : गोरखपुर के घंटाघर पर शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
नेताओं के साथ करेंगे बैठक
सूत्री खबर मिल रही है कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता रैली के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। रैली खत्म होने के बाद अमित शाह कोलकाता वापस लौट आएंगे और यहां राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। रविवार को शांति निकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय जायेंगे और बाउल गायक के घर पर दोपहर का खाना खाने का कार्यक्रम है। फिर बोलपुर में रोड शो करेंगे और उसके बाद संवाददाता सम्मेलन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।