युवा शक्ति योगी सरकार से नाराज, 22 में बनेगी हमारी सरकार: Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट करके कहा कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से बेहद नाराज है। अखिलेश यादव ने बुधवार को युवा घेरा कार्यक्रम चलाया। इसी को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी में मौजूदा व बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट करके कहा कि, युवा घेरा कार्यक्रम की अपार सफलता ने दिखा दिया है कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से कितनी आक्रोशित है। प्रदेश का युवा सत्ता के बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है।
‘युवा घेरा’ कार्यक्रम की अपार सफलता ने दिखा दिया है कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से कितनी आक्रोशित है.
प्रदेश का युवा सत्ता के बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है. #बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/A0mJi8etqX
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 13, 2021
आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी लखनऊ (Capital Lucknow) समेत प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें युवाओं के लिए घटते रोजगार के अवसर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्र संघों के चुनावों पर रोक, ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कतें, छात्रों पर फर्जी आपराधिक मुकदमों के साथ बदहाल कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है।
यह भी पढ़ें: 16 जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगे टीकाकरण अभियान की शुरुआत, Co-Win एप को भी करेंगे लॉन्च
यह भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार