Anushka Sharma ने शेयर किया Virat के साथ बिताये Lock Down के कुछ अच्छे दिन, देखें Viral Video
कोरोना महामारी की तेजी से फैलती लहर के बीच, सभी घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। इस बीच ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बीते साल का एक प्यारा वीडियो शेयर करके पुराने दिन याद किए हैं।

मुंबई: कोरोना महामारी की तेजी से फैलती लहर के बीच, सभी घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। इस बीच ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बीते साल का एक प्यारा वीडियो शेयर करके पुराने दिन याद किए हैं। इसमें वह विराट कोहली के साथ अपने पेट ड्यूड (Pet Dogs) और स्ट्रे डॉग्स (Street Dogs) के साथ खेलती दिख रही हैं। यह वीडियो पिछले साल के लॉकडाउन के वक्त का है।
Anushka Sharma वीडियो शेयर कर लिखा
वीडियो में अनुष्का पति विराट कोहली के साथ कई सारे डॉग्स के साथ खेलते, उन्हें खाना खिलाते और उनके साथ वॉक पर जाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में कई डॉग्स के अलावा अनुष्का-विराट का पालतू डॉग ड्यूड भी नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो के साथ लिखा है, बीते साल के कुछ खास और अनमोल पल। अनुष्का- विराट पेट लवर हैं। वह अक्सर अपने पेट डॉग के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
अनुष्का ने ये अनदेखा वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों सुकून से बढ़िया वक्त बिताते दिख रहे हैं। बता दें कि बीते साल लॉकडाउन की मायूसी के बीच विराट और अनुष्का ने अपनी एक अलग दुनिया बसा ली थी इसमें उन्होंने इन जानवरों के साथ बढ़िया वक्त बिताया। वीडियो में अनुष्का के पीछे उनका पेट Dog भी दौड़ता दिख रहा है। विराट भी डॉग्स के साथ खेलते दिख रहे हैं। बता दें कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्ही परी आई। विराट ने ट्वीट कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी।
विराट ने ट्वीट में लिखा
यह भी पढ़ें
- कोरोना वापसी के साथ ‘Ramayana’ की भी होगी वापसी, सीता ने जाहिर की खुशी
- Saif Ali Khan और Kareena Kapoor ने खोले अपने Bedroom Secrets!
विराट ने लिखा था- हमें इस बात को साझा करते हुए बेहद खुशी है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आप सभी को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए खुद को खुशकिस्मत समझते हैं। अब अनुष्का अपने काम पर फोकस कर रही हैं।