पिता बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और खुशी पहुंची भाई अर्जुन कपूर के घर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आकस्मिक निधन के बाद उनका परिवार धीरे-धीरे अब सामान्य हो रहा हैं। मां के जाने से उनकी बेटी जाह्नवी और ख़ुशी के चेहरे पर उदासी बनी हुई हैं पर शायद अब वे भी समझ चुकी हैं कि अब उन की माँ कभी वापस नहीं आयेंगी इसलिए इस गम से उभरते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग जारी रखी हुई हैं। कपूर परिवार के इस दुख में बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे अर्जुन कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और ख़ुशी का पूरा ध्यान रखते हुए नजर आये हैं.
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला श्रीदेवी की मौत के बाद से कपूर परिवार के नजदीक आ गए हैं। जैसा की बता दे श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही अर्जुन अपनी शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई चले आए थे। इतना ही नहीं, पिता बोनी कपूर की मदद के लिए सौतेली मां की बॉडी लेने के लिए वो दुबई भी रवाना हुए। वहीं, श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी अर्जुन पूरा समय साथ नजर आए थे।
https://www.instagram.com/p/BhdUOHIHSqN/?utm_source=ig_embed
अर्जुन का अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के लिए प्यार बढ़ रहा है। अभी हाल ही में जान्हवी का जन्मदिन था ऐसे में अर्जुन ने जाह्नवी के जन्मदिन के लिए अपने घर पर पूरी कपूर फैमिली के लिए डिनर प्लान किया था। इसके बाद भी बोनी कपूर को जाह्नवी और खुशी के साथ कई बार अर्जुन के घर पर स्पॉट किया जा चुका है। कई बार शूटिंग के बीच समय निकालकर अर्जुन कपूर ने अपने पिता और दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी को घर पर बुलाया था। बोनी और उनकी दोनों बेटियां अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे। उस समय अर्जुन तीनों को रिसीव करने के लिए घर से बाहर आए थे।
इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। श्रीदेवी के निधन के समय उन्होंने शूटिंग से 7 दिन का ब्रेक लिया था। इसी की भरपाई करने के लिए वह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं जिससे फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट ना बढ़े।