नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और यूथ के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बता दें एमसीडी चुनाव से समय ये दोनों नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए थे, लेकिन अब राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद इनकी एक बार फिर घर वापसी हुई है।
Congress President Rahul Gandhi welcomes Arvinder Singh Lovely back into the Congress family. @ArvinderLovely pic.twitter.com/BiycSXkeJK
— Congress (@INCIndia) February 17, 2018
कांग्रेस छोड़ने के बाद लवली ने अजय माकन पर आरोप लगाया था
नौ महीने पहले अरविंदर सिंह लवली और अमित मलिक बीजेपी राष्ट्रीय अमित शाह के मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद लवली ने अजय माकन पर आरोप लगाया था कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह अजय माकन पार्टी को चला रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं को नजरंदाज कर रहे हैं, उससे उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी।
लवली शीला दीक्षित की सरकार में शिक्षा मंत्री थे
बता दें कि लवली शीला दीक्षित की सरकार में शिक्षा मंत्री थे। इसके बाद लवली को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। 2014 में शीला दीक्षित के चुनाव हारने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटा कर अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। दिल्ली की गांधी नगर सीट से लवली विधायक भी थे। गौरतलब है कि जब अरविंदर सिंह लवली को कांग्रस में थे तो उन्हें एक बड़े सिख चेहरे के तौर पर जाना जाता था।
Met @OfficeOfRG with P.C.Chacko,@ArvinderLovely & Haroon Yusuf!@ArvinderLovely inducted back into @INCIndia !
— Ajay Maken (@ajaymaken) February 17, 2018
बीजेपी में शामिल होने पर शीला दीक्षित पर बरसे थे लवली
आपको बता दें कि भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने एक समय मार्गदर्शक रही पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी पर ‘बोझ’ हैं। लवली ने कहा था कि शीला दीक्षित एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान से पूरी तरह से दूर हैं और वह बोझ बन गई हैं।