आश्रम के ‘Baba Nirala’ को 24 साल पहले हो गया था Covid-19 का अंदाज़ा, देखें Video
देश में कोरोना (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच मीम बजार में आश्रम के ‘Baba Nirala’ यानी बॉवी देओल (Bobby Deol) का एक फनी वीडियो सबसे सामने आया है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच मीम बजार में आश्रम के ‘Baba Nirala’ यानी बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक फनी वीडियो सबके सामने आया है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल कोरोना टेस्ट (Corona Test) करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड सितारे लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
ऐसे में सोशल मीडिया पर 1997 की फिल्म के एक क्लिप में बॉबी देओल एशवर्या राय का कोरोना टेस्ट करते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में ऐसा लग रहा जैसे ‘बाबा निराला’ यानी बॉबी देओल को कोरोना का अंदाजा बहुत पहले से था। वीडियो में वो मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करते हुए नज़र आ रहे है। सोशल मीडिया पर लोग बॉबी देओल के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।
Baba Nirala का नया वीडियो
अभिनेता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया गया है। साथ ही फैंस को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी है। आपको बता दें, इस क्लिप उन दोनों की फिल्म ‘और प्यार हो गया’ (Aur Pyar Ho Gaya) से निकाली गई है। इस वीडियो में बॉबी देओल काम करते हुए सावधानी बरतते हुए दिख रहे हैं।
Lord Bobby predicted COVID-19 and told us to follow the safety precautions pic.twitter.com/gr4Dbl5dt2
— Bobbywood (@Bobbywood_) March 28, 2021
वीडियो में आगे दिख रहा है कि बॉबी देओल मास्क पहने हुए हैं और इसके साथ ही एक दूसरे सीन में दिख रहा है कि बॉबी देओल घर को अंदर से बंद कर रहे हैं। फिल्म बिच्छू के सीन में बॉबी देओल कई सारे लॉक घर के अंदर से लगाते दिख रहे हैं। इस सीन को क्वांरटीन से कनेक्ट किया गया है। वहीं आखिर में बॉबी देओल हाथ धोते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े
- Sunny Leone ने पति Daniel संग इस ख़ास अंदाज़ में मनाया रंगों का त्योहार
- kerala Assembly Election: ‘मतदान करने वाला युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है?’
बता दें कि बॉबी देओल आखिरी बार प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम में नज़र आए थे। इस सीरीज मेउनकी अदाकारी को लोगों ने बेहद पसंद किया है। यही नहीं लोगों के बीच बॉबी के ‘बाबा निराला’ वाले किरदार की हमेशा चर्चा भी हुई है।