Assam Election 2021: अमित शाह बोले- हमने असम को आंदोलन मुक्त बना दिया
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए BJP नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने असम के पथराखंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है

पथराखंडी: असम (Assam) में आगामी विधानसभा 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। असम में भाजपा पार्टी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए BJP ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गृह मंत्री अमित शाह पथराखंडी में चुनाव में जीत के लिए जनसभा को संबोधित किया है।
असम विकास के रास्ते
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा (BJP) नेता अमित शाह असम के पथराखंडी में जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने असम को आंदोलन मुक्त बना दिया। पिछले 5 साल में असम में कोई बड़ा आंदोलन हुआ है क्या? आतंकवाद समाप्त हुआ है। 2000 से ज्यादा आतंकवादियों ने मुख्यधारा में आना पसंद किया है। असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है।
हमने असम को आंदोलन मुक्त बना दिया। पिछले 5 साल में असम में कोई बड़ा आंदोलन हुआ है क्या? आतंकवाद समाप्त हुआ है। 2000 से ज्यादा आतंकवादियों ने मुख्यधारा में आना पसंद किया है। असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह, असम में pic.twitter.com/yINrKZzIHV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2021
‘चाय बागान में पत्ती नहीं बैठी हैं’
अमित शाह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए बोला कि कांग्रेस पार्टी के 2 नेता ये भाई-बहन असम में पर्यटन के लिए आते हैं। राहुल बाबा को देखा है या नहीं? अभी चाय बागान में पत्ती नहीं बैठी हैं और प्रियंका जी पत्ती तोड़ने के लिए फोटो सेशन करा रही हैं।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह असम के कामरूप में भी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान है। असम की पहचान शंकर देव और माधव देव है, वीर सेनापति लाचित बोरफूकन है। कांग्रेस कितनी भी जोर लगा ले हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।
लव जिहाद पर बनेंगे कानून
अमित शाह बोले कि 8वीं कक्षा के बाद सभी बच्चियों को साइकिल दी जाएगी। कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटी (Scooty) देंगे। 2 लाख सरकारी नौकरियां और 8 लाख प्राइवेट नौकरियों का सृजन 2022 से पहले किया जाएगा। असम में लव जिहाद (love Jihad) और लैंड जिहाद (Land Jihad) के खिलाफ कानून लाएंगे।
यह भी पढ़े: Indian Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए बड़ी खुशबरी, नहीं देना होगा परिक्षा, जल्द करें आवेदन