Assam Election: ‘कांग्रेस और उसके महाझूठ को लोगों ने फिर Red Card दिखा दिया है’
PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि पहले चरण के मतदान में असम के लोगों ने एनडीए (NDA) को भरपूर आशीर्वाद दिया है

कोकराझार: असम (Assam) में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम के कोकराझार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है।
भव्य विजय पर मोहर
कोकराझार (Kokrajhar) में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि पहले चरण के मतदान में असम के लोगों ने एनडीए (NDA) को भरपूर आशीर्वाद दिया है, पहले चरण के मतदान ने असम में डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है। आज भी जो मतदान चल रहा है, उसमें सारी खबरें उत्साहजनक हैं। पूरा हिन्दुस्तान इस बात को जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल (Football) बहुत फेमस है, मैं उनकी भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को यहां के लोगों ने फिर रेड कार्ड दिखा दिया है।
महाझूठ वाले बड़े-बडे झूठ
प्रधानमंत्री बोले कि असम (Assam) के विकास के लिए असम के लोगों का विश्वास एनडीए (NDA) पर है। असम को दशकों तक लूटने वाले, असम को तबाह करने का सपना देख रहे महाझूठ वाले बौखला रहे हैं। महाझूठ वाले बड़े-बडे झूठ बोलेंगे, अफवाहें फैलाएंगे लेकिन असम के लोगों को उनसे सावधान रहना है।
पूरा हिन्दुस्तान इस बात को जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत फेमस है, मैं उनकी भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को यहां के लोगों ने फिर रेड कार्ड दिखा दिया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/Yc5tPCHPgw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2021
ऐसी कोई जनजाति नहीं जिससे कांग्रेस ने विश्वासघात नहीं किया, वहीं एनडीए सरकार सभी जातियों के हित में कदम उठा रही है। इसके लिए नई डेवलपमेंट काउंसिल बनाने का काम यहां तेज़ी से चल रहा है। कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।
हम सभी ने असम की ये शांति बहुत मुश्किल से हासिल की है, इसे किसी भी हालत में कांग्रेस और उसके साथियों के हाथों लुटने नहीं देना है। कोकराझार, BTR सहित पूरे असम के विकास से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है, इनको सिर्फ अपनी जेब भरने से, असम की संस्कृति को तबाह करने से मतलब है।
यह भी पढ़े: IPL 2021 का आगाज होने से पहले CSK को झटका, इस खिलाड़ी ने नाम लिया वापस