विधानसभा चुनाव 2022: यूपी की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, AAP ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: जैसे जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 के चुनाव करीब आ रहे हैं। वैसे वैसे सभी पार्टियां अलर्ट हो रही हैं। और मैदानी स्तर पर काम करने का प्लान बना रही हैं। एक तरफ जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छोटे दलों से गठबंधन करने की बात कही थी। तो वहीं दूसरी दिल्ली के आम आदमी पार्टी (AAP) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
सभी सीटों पर लड़ेगी AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में सुविधाएं तैयार की जा सकती हैं। तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। उन्होंने यूपी में आगामी 2022 विधानसभा में चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य ने अभी तक गंदी राजनीति देखी है। ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए।
केजरीवाल आगे सवाल करते हुए कहा कि जब दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी मिल सकता है तो देश के सबसे बड़े राज्य में अच्छी सुविधाएं क्यों नहीं हो सकती हैं और वहां मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी क्यों नहीं मिल सकता है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। उन्होंने उनसे अपील की है कि उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए और इसके लिए राज्य की जनता को आप पार्टी के साथ जुड़ना होगा।
केजरीवाल ने आगे कहा उनकी पार्टी ने लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है और काम करके दिखाया है। राजधानी के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है, मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिल रहा है तो ऐसा गोरखपुर, लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में क्यों नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सरकार का अपराध मुक्त दावा फेल, जेल से जमानत पर बाहर निकले युवक की हत्या