बांग्लादेशी गिरोह को मुंबई की NIA टीम ने इस घटना से पहले किया गिरफ्तार
मुम्बई द्वारा नकली नोटों के बांग्लादेशी कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।

गोण्डा: गोण्डा के वजीरगंज में पुलिस के सहयोग से एनआईए ( NIA ) मुम्बई द्वारा नकली नोटों के बांग्लादेशी कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, यह सभी नकली नोट लाकर भारत में कारोबार करते थे। इनमें से आठ लोगों की गिरफ्तारी भिवंडी में की गयी थी। लेकिन इस गिरोह का मुख्य सदस्य गिरफ्तारी से बचकर फरार हो गया था लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते चले कि NIA मुम्बई द्वारा नकली नोटो का कारोबार करने वाले एक गिरोह के 08 सदस्यो को भिवंडी मुम्बई से पकड़ा गया था। उक्त गिरोह के सदस्य बांग्लादेश से नकली नोट लाकर भारत में व्यापार करते थे। उक्त अभियुक्त उपरोक्त गिरोह का मुख्य सदस्य था जो गिरफ्तारी के दौरान मौका पाकर फरार हो गया था।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु NIA लगातार तलाश कर रही थी तथा NIA को कोर्ट द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध गैर जमानतीय वांरट भी जारी किया गया था। NIA द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना वजीरगंज क्षेत्र पहुॅचकर थाना वजीरगंज के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर 31 जनवरी रात्रि को मो0 शादाब खान पुत्र अब्दुल रशीद खान नि0 मुगलजोत खोडहंसा थाना को देहात जनपद गोण्डा को नगवा फैजाबाद रोड गोण्डा से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़े:स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देने वाली कुमारी गुरलीन चावला से मिले सीएम