B’dy Spcl: फिल्मों के लिए कई बार स्ट्रगल करने के बाद आज भी लोगों को एंटरटेन कर रहे अक्षय खन्ना…

मुंबई। सन सत्तर– अस्सी के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का आज 43वां जन्मदिन है। अक्षय खन्ना की पहली फिल्म उनके पिता द्वारा ही डायरेक्ट की गई थी जिसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इस फिल्म का नाम ‘हिमालय पुत्र’ था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना को अपनी फ़िल्मी कैरियर में कई बार स्ट्रगल करना पड़ा और कई बार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी रहीं। हालांकि, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी उनका बॉलीवुड का सफर कभी नहीं धमा और वह आज भी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अन्हीनेता अक्षय खन्ना ने कभी भी एक्टिंग क्लास नहीं ली लेकिन इसके बाद भी उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। अपने पिता की फिल्म के बाद अक्षय फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में अक्षय के साथ सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ नजर आए थे। हालांकि, इतने बड़े कलाकार होने के बाद भी उन्होंने इस फिल्म से अपना लोहा मनवा दिया था।
इसके बाद उनकी कई फ़िल्में आईं इनमें ‘मोहब्बत’, ‘कुदरत’, ‘लावारिस’ जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन सब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। इसके बाद अक्षय 1999 में ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में नजर आए। भले ही इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खास धमाल न मचाया हो लेकिन फिल्म में अक्षय और ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।