नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘पद्मावती’ का फर्स्ट लुक कल यानी गुरुवार को जारी हो सकता है। इस बात की पुष्टि खुद पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण ने दी है।
यह भी पढ़ें, शाहरुख नहीं चाहते जल्दी बड़े हो जाएं उनके बच्चे, जानिए क्या है वजह
दीपिका पादुकोण ने ट्वीट करके बताया कि ‘कल (गुरुवार) सूर्योदय के साथ रानी पद्मावती पधार रही हैं।’
रानी पद्मावती पधार रही हैं… कल सूर्योदय के साथ. #RaniPadmavatiArrivesTomorrow @Filmpadmavati pic.twitter.com/NoI97jIdIg
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) September 20, 2017
उनके अलावा रणवीर सिंह ने भी ट्वीट करके बताया कि ‘रानी पद्मावती पधार रही हैं… कल सूर्योदय के साथ।’ इसके अलावा दोनों ने ट्वीट के साथ फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
रानी पद्मावती पधार रही हैं… कल सूर्योदय के साथ. #RaniPadmavatiArrivesTomorrow @FilmPadmavati pic.twitter.com/4ofJNmbqBo
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) September 20, 2017
बता दें, फिल्म में दोनों के अलावा शाहिद कपूर रजा रावल रत्न सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जबकि दीपिका फिल्म में पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी। रत्न सिंह पद्मावती के पति थे। इसके अलावा सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह फिल्म में बायसेक्सुअल नेचर के व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अलाउद्दीन खिलजी बाइसेक्सुअल था।