बेबो अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ घूम रही हैं सड़को पर, जानें पूरी वजह!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अभी हाल ही में करीना अपने परिवार के साथ अमृता से मिलने उनके घर गयी थी जहां सोहा अली खान भी मौजूद थी। अब एकबार फिर से दोनों सुर्खियों में हैं। करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा संग मुंबई में नहीं बल्कि सिंगापुर में स्पॉट की गई। ये दोनों सुंदरियां मुंबई नहीं बल्कि सिंगापुर की सड़कों पर घूमती नजर आईं।
दरअसल, बॉलीवुड बेबो करीना कपूर और अमृता अरोरा, अपने बेस्ट फ्रैंड, फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के शो के लिए सिंगापुर गयी है। मनीष के शो के लिए करीना, अमृता के साथ कार्तिक आर्यन भी पहुंचे। शो स्टॉपर करीना कपूर के साथ ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन रहेंगे। करीना अक्सर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंपवॉक करती रहती हैं।
करीना के साथ पहली बार रैंप पर कार्तिक नजर आये, वहीं करीना और अमृता पहले भी रैंप पर नजर आ चुकी हैं। करीना और अमृता स्टाइलिश आउटफिट में नजर आये। करीना और अमृता 24 मार्च को ही सिंगापुर के लिए रवाना हो गई थीं। दोनों को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। बता दें कि करीना और अमृता के घर से निकलने से पहले करीना की मां बबीता दोनों से मिलने पहुंची थीं।
बता दें कि करीना की आनेवाली फिल्म वीरे दी वेडिंग होगी। तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिकाओं में होंगी।