Bengal Election: TMC का Manifesto टला, इस दिन जारी होगा चुनावी घोषणा पत्र
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने के कारण TMC पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 14 मार्च को जारी करेगी

कोलकाता: 10 मार्च को रात में अचानक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को पैर में चोट लगने के कारण तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। ममता बनर्जी को कोलकाता में मेडिकल टेस्ट के लिए SSKM अस्पताल के दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब अपना घोषणा पत्र 14 मार्च को जारी करेगी।
‘ममता बनर्जी की चोट नौटंकी’
भाजपा (BJP) के कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करत हुए कहा कि ममता बनर्जी लोगों की संवेदनाएं समेटने के लिए नौटंकी कर रही हैं। काफी चीजें सामने आ गई हैं कि वह कोई हमला नहीं था एक दुर्घटना थी।
ममता बनर्जी लोगों की संवेदनाएँ समेटने के लिए नौटंकी कर रही हैं। काफी चीजें सामने आ गई हैं कि वह कोई हमला नहीं था एक दुर्घटना थी: कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा pic.twitter.com/kwiayBzkZe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2021
अखिलेश यादव ने दिया ममता का साथ
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व CM अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ममता बनर्जी के पक्ष में विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि बंगाल की जनता एक बार फिर ममता बनर्जी को चुनकर भेजेंगी। भाजपा कितनी भी साजिश कर ले लेकिन बंगाल की जनता जानती है कि देश की सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अगर कोई है तो वह ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच होनी चाहिए।
मुझे उम्मीद है कि बंगाल की जनता एक बार फिर ममता बनर्जी को चुनकर भेजेंगी। भाजपा कितनी भी साजिश कर ले लेकिन बंगाल की जनता जानती है कि देश की सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अगर कोई है तो वह ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच होनी चाहिए: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव pic.twitter.com/pFViflirdk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2021
कैसे चोटिल हुई ममता बनर्जी
CM ममता बनर्जी को बीते रात जब चोट लगी तो उन्होंने कि नंदीग्राम (Nandigram) में जब वह अपनी गाड़ी के नजदीक थी तो कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण उनके पैर में चोट लग गई। 4-5 लोगों ने गाड़ी एकदम बंद कर दी। बहुत चोट लग गई। वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है।
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा-
पहला चरण | 27 मार्च |
दूसरा चरण | 1 अप्रैल |
तीसरा चरण | 6 अप्रैल |
चौथा चरण | 10 अप्रैल |
पांचवां चरण चरण | 17 अप्रैल |
छठा चरण चरण | 22 अप्रैल |
सातवां चरण चरण | 26 अप्रैल |
आठवें चरण चरण | 29 अप्रैल |
यह भी पढ़े: जानिए India और England के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ कहाँ देख पाएंगे Live ?