भाईजान के लिए तीन दिन से भूखी है ये बच्ची, जेल के बाहर हो गई बेहोश

जोधपुर। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट ने काला हिरण मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। गुरुवार को आए इस फैसले के बाद सलमान को कोर्ट से ही जोधपुर जेल भेज दिया गया। इधर सलमान खान के जेल जाने की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड उनके परिवार और सलमान के फैंस सब परेशान हैं। फैंस में दीवानगी इस हद तक है वो जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। कोई खून से संदेश लिखकर उनकी रिहाई की मांग कर रहा है तो कोई उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहा है।
https://twitter.com/ISalman_Rules/status/981970958209646592
जोधपुर जेल के बाहर सलमान के फैंस पोस्टर ले कर सलमान की रिहाई की गुहार लगा रहे हैं। इतनी कड़ी धूप होने के बावजूद कोई टस से मस होने को तैयार नहीं है। उधर दिल्ली से एक नन्हीं फैन भी शनिवार को जोधपुर पहुंची है। उसके परिजनों के अनुसार सलमान को जेल के बाद से उसने खाना-पीना छोड़ दिया और उसकी जिद पर उन्हें दिल्ली से जोधपुर आना पड़ा।
सलमान की जमानत पर बहस हो चुकी है जिसका फैसला 2 बजे के बाद आएगा। अगर फैसला सलमान के पक्ष में आया तो उन्हें आज की रात जेल में नहीं काटनी पड़ेगी। लेकिन अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं हुआ तो उनके वकील आगे की कोर्ट में अपील करेंगे। सलमान के साथ उनकी दोनों बहनें अलवीरा, अर्पिता और बॉडीगार्ड शेरा भी जोधपुर आए थे।