बिग बॉस 2 के विनर चाहते हैं राजनीति में सपा से जुड़ना

आगरा। सलमान और शाहरुख़ की जोड़ी को दर्शको को दुबारा दिखाने का इतिहास रचने के बाद भी बिगबॉस की घटती TRP के लिये बिगबास 2 के विनर आशुतोष आयोजकों को जिम्मेदार मानते हैं।
गलत लोगों के चयन से TRP घटी
आशुतोष के अनुसार बिगबॉस में जाने के बाद व्यक्ति कुछ अलग से नही कर सकता बस कंटेस्टेंट अपने स्वभाव को थोडा ज्यादा या कम कर सकता है। आयोजको के गलत लोगो के चयन के कारण ही TRP घटी है। वर्तमान में बिगबॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए उनका गुरुमन्त्र है’टेम्पर को यूज करो लूज नहीं।
संयुक्त परिवार की थ्योरी से कामयाब हुआ
अपनी कामयाबी के बारे आशुतोष ने कहा की इसमें कुछ करने को नही होता वो संयुक्त परिवार में रहे थे और उसे भी संयुक्त परिवार समझकर रहे और जीते, अगर आज भी वो बिगबॉस में जाएँ तो वो ही जीतेंगे इतना उन्हें जनता पर भरोसा है।
ढाबे से रियल्टी शो में पहुंचा
बिगबॉस 2 और रोडीज के विजेता आशुतोष के अनुसार वो सीधा ढाबे से रियल्टी शो में पहुंचे थे और लगातार दो शो जीतने के बाद बम्बई पहुंचे। उनके साथ कोई गॉड फादर क्या खुद के फादर भी नही थे इस कारण उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा और आज तक कर रहे हैं। रियल्टी शो की सच्चाई के बारे में आशुतोष ने बताया की मैं। जिन शो में गया वो रियल थे बाकि मुझे नहीं पता।
अखिलेश के दीवाने
आने वाले समय में अपनी फ़िल्म चल जाओ बापू की तैयारी कर रहे आशुतोष अखिलेश के दीवाने हैं। उन्होंने बताया की अखिलेश ने फिल्मकारों के लिए उत्तरप्रदेश में इतनी सुविधायें दे रखी हैं कि हर कोई यहाँ फ़िल्म बना रहा है। उनकी इसी दरियादिली के कारण ही वो खुद की लिखी कहानी को खुद प्रोड्यूस कर खुद हीरो बन फ़िल्म बनाने जा रहे हैं।
सपा का दामन पकड़ने की ख्वाहिश
जिंदगी में कभी राजनीति का मौका मिलने पर आशुतोष सपा का दामन पकड़ने की ख्वाहिश रखते हैं। उन्होंने बताया की वो गलत के खिलाफ लड़ते आये हैं अभी सहारनपुर में गौहत्या के खिलाफ उन्होंने आंदोलन भी किया था। अगर वो राजनीति में आये तो वो राजनेताओं को विकास करना सीखा देंगे।
हेमा मालिनी पर कटाक्ष
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की कान्हा की नगरी में पीने का पानी नही तो राजनेताओ का क्या फायदा। अखिलेश के मौका देने पर वो उनकी पार्टी से सहारन पुर से चुनाव लड़कर अपने शहर का विकास करना चाहेंगे।
हम मुम्बई में मराठियों से डरते हैं
देश में चर्चा का विषय बन चुके असहिष्णुता के मामले में आशुतोष की राय सबसे अलग है उनके अनुसार असहिष्णुता या सहिष्णुता धर्म पर नहीं बल्कि जगह और तादाद पर निर्भर करती है। हम भी मुम्बई में मराठियों से डरते हैं क्योंकि तादाद ज्यादा है और यह हर जगह लागू है।
आने वाली फिल्मो में आशुतोष विलेन का किरदार निभाना चाहते है। बतौर आशुतोष उन्हें लगता है की वो विलेन अच्छे दिखेंगे। अपकमिंग फ़िल्म के बारे में आशुतोष ने बताया की वो जल्द यह लाल रंग में रणदीप हुड्डा के साथ दिखेंगे।
अश्लीलता सिर्फ स्थान और दिमाग में
अश्लीलता के बारे में आशुतोष के विचार हैं की अश्लीलता सिर्फ स्थान और दिमाग में होती है। अकेले बैठने पर जो अच्छा लगता है वो सबके साथ अश्लील हो जाता है।
ज्ञान और एक्टिंग ही काम आएगी
फिल्मो में काम के नाम पर अपनी दूकान चलाने वालो से बचाव के लिए आशुतोष की न्यूकमर्स के लिए राय है की अगर सीखना है या काम करना है तो सीधे मुम्बई जाना चाहिए। गलत तरीके से कुछ हासिल नही होता सिर्फ कुशल व्यवहार का ज्ञान और एक्टिंग ही आपके काम आएगी।