Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने खोला दर्दनाक राज, घरवालों के उड़े होश
Bigg Boss 14 में विकास गुप्ता ने घरवालों के साथ शेयर किया अपना दर्दनाक राज, जिसकी वजह से उन्हें हुआ था ट्रामा, दर्द बयां करते हुए आंखों से छलका आंसू

मुंबई: बिग बॉस (Bigg Boss 14) के फेमस Contestant विकास गुप्ता ने अपने दिल में दबे उस दर्दनाक राज को सबके सामने उजागर कर दिया है जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। बीते Episode में विकास को अर्शी खान ने गहरी नींद से जगा दिया था। जिसके कारण वह काफी नाराज हो गए थे।
.@lostboy54 hue bhavuk while talking about his past. #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/sHyMRYjvBe
— ColorsTV (@ColorsTV) December 28, 2020
विकास ने शेयर किया सीक्रेट राज
आने वाले एपिसोड में विकास गुप्ता एक ऐसे शख्स के बारे में बात करते हुए नजर आयेंगे, जिसकी उन्होंने जिंदगी बदलकर रख दी थी। रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली से बातचीत में विकास ने कहा कि वह इस शख्स का नाम लेने से अब नहीं डरते हैं। इस शख्स के साथ विकास डेढ़ साल तक थे और जो “ट्रॉमा” उन्हें इस शख्स की वजह से हुआ है, उसने विकास को हिलाकर रख दिया था। विकास गुप्ता (Vikas Gupta) कहते दिखेंगे कि कैसे वह इस बात से पिछले चार साल से वह डील deal कर रहे हैं। यह बात बताते हुए विकास गुप्ता के आंखों में आंसू आ गए थे।
रवीना और जैकलिन ने लगाए ठुमके
Bigg Boss14 में क्रिसमस और सलमान खान के (Birthday) जन्मदिन के जश्न से घर में खुशी का माहौल था। इस मौके पर अभिनेत्री रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीस और शहनाज गिल ने सलमान के साथ केक काटकर उनके फेमस गानों पर जोरदार ठुमके लगाये।
यह भी पढ़े: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया (Australia) को रौंदकर भारत (India) ने लिया बदला, सीरीज में की बराबरी
यह भी पढ़े: लव जिहाद (Love Jihad) पर प्रतिबंध संबंधी कानून अब अध्यादेश के जरिए होगा लागू