बिग बॉस विनर प्रिंस ने किया सिद्धार्थ को सपोर्ट, कहा- वो नहीं है बिग बॉस का गुंडा


बिग बज में होस्ट प्रियांक शर्मा ने प्रिंस से सवाल पूछा कि क्या सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस का गुंडा है? घरवालों को गालियां देते हैं, फिजीकल होते हैं? इस सवाल से प्रिंस असहमत हुए| उन्होंने कहा- सिद्धार्थ शुक्ला गुंडा नहीं हैं, वे एग्रेसिव जरूर हैं| लेकिन वो उनका नेचर है| आप किसी का नेचर नहीं बदल सकते हैं| हालात ऐसे बन जाते हैं कि आपको छोटी-छोटी बातें बुरी लगती हैं|
बकौल प्रिंस नरूला- सिद्धार्थ को बहुत प्रवोक भी किया जाता है, चाहे रश्मि देसाई हो या असीम रियाज| जब मैं उस घर में था कोई मुझे उकसाता था तो मेरा भी ऐसा ही रिएक्शन होता था| इसके जवाब में प्रिंस ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है| ये आरोप पारस और माहिरा ने शहनाज को नीचा दिखाने के लिए बनाया है| वे उन दोनों की मिलीभगत है| शहनाज को माहिरा से नहीं पारस छाबड़ा से दिक्कत है| शहनाज गिल पारस छाबड़ा का गेम समझ चुकी हैं|
प्रिंस का मानना है कि सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज टॉप 2 कंटेस्टेंट होने चाहिए| शहनाज गिल को टॉप 3 में होना चाहिए क्योंकि वो सभी को एंटरटेन करती हैं| वहीं अगर रश्मि देसाई अपना गेम और स्ट्रॉन्ग करें तो तीसरी पोजिशन पर आ सकती हैं| प्रिंस ने असीम रियाज के गेम की तारीफ भी की|