Bihar Divas 2021: ‘जय हिंद-जय बिहार ,जुग जुग जिये बिहार’, विशाल साम्राज्यों का गढ़ है यह राज्य
22 मार्च 1912 को बंगाल से बिहार को अलग करके एक राज्य का पूर्ण दर्जा दिया गया था। बिहार राज्य के 109 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के निवासियों को बिहार दिवस 'Bihar Divas' की शुभकामनाएं दी है

पटना: बिहार (Bihar) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है और इसकी राजधानी पटना (Patna) है। 22 मार्च 1912 को बंगाल से बिहार को अलग करके एक राज्य का पूर्ण दर्जा दिया गया था। बिहार राज्य के 109 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के निवासियों को बिहार दिवस ‘Bihar Divas’ की शुभकामनाएं दी है।
संस्कृति के लिए विशेष पहचान
पीएम मोदी ने ट्वीट करके बोला कि बिहार दिवस (Bihar Divas) की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।
बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2021
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार के लोगों बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। जय हिंद-जय बिहार ,जुग जुग जिये बिहार।
“बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”
बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।
जय हिंद-जय बिहार #जुग_जुग_जिये_बिहार
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 21, 2021
विशाल साम्राज्यों का गढ़
बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल में विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य के सामान्य योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है।
भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार वर्तमान में 13 वां राज्य है। सन् 1936 ई. में ओडिशा और सन् 2000 ई. में झारखण्ड के अलग हो जाने से बिहार ने कृषि के दम पर और अपने मेधा को लेकर उन्नति की है। वर्तमान बिहार विभिन्न एतिहासिक क्षेत्रों से मिलकर बना है। बिहार के क्षेत्र जैसे-मगध, मिथिला और अंग- धार्मिक ग्रंथों और प्राचीन भारत के महाकाव्यों में वर्णित हैं।
यह भी पढ़े: पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लगा जुर्माना, नोटिस में लिखी गलत English, बन गए मीम्स