बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की 121 सीटों की सूची, 27 उम्मीदवार घोषित

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में नेशनल डेमोकेट्रिक अलाइंस ने अपने सहयोगी दलों को सीटों के नंबर का बंटवारा कर दिया है। बीजेपी ने 121 सीटों वहीँ जेडीयू 122 सीटों पर दावेदारी दर्ज की है। जेडीयू अपने हिस्से की 122 सीटों में 7 सीटें जीतनराम मांझी की हम पार्टी को देगी। भाजपा ने अपनी 121 सीटों की सूची भी जारी कर दी है।
वहीं 27 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने पहले फेज की 27 सीटों पर अंतिम नाम पर मुहर लगए दी है। इसमें श्रेयषी सिंह का नाम भी शामिल है।
यहां देखें बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट:
कहलगांव- पवन कुमार यादव
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- निकी हेंब्रम
मुंगेर- प्रणव कुमार यादव
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
बाढ़- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू
बिक्रम- अतुल कुमार
बड़हारा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा- अमरेंद्र प्रताप सिंह
तरारी- कौशल कुमार सिंह
शाहपुर- मुन्नी देवी
रामगढ़-अशोक सिंह
मोहनिया- निरंजन राम
भभुआ- रिंकी रानी पांडे
चैनपुर- बृजकिशोर बिंद
डिहरी- सत्य नारायण सिंह यादव
काराकाट- राजेश्वर राज
गोह – मनोज कुमार शर्मा
औरंगाबाद- राम धार सिंह
गुरुञा- राजीव नंदन दांगी
बोधगया- हरी मांझी
गया शहर- प्रेम कुमार
वजीरगंज- वीरेंद्र सिंह
रजौली- कन्हैया कुमार रजवार
हिसुआ- अनिल सिंह
वारसलीगंज-अरुणा देवी
जमुई-श्रेयसी सिंह
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 प्रत्याशियों की सूची जारी की। हम इन सभी के विजयी होने की कामना करते हैं ताकि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के आत्मनिर्भर बिहार बनाने के सपने को पूरा करने में पूरे जो़र से लगा जा सके।
विजयी भव! pic.twitter.com/sM1tNBT5p4
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 6, 2020
भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे की सीटों की सूची जारी कर बताया कि पार्टी पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर (सु), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया एवं बेतिया, पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल, सुगौली, हरसिद्धि (सु), गोविंदगंज, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया और ढाका सीट पर चुनाव लड़ेगी।
ये भी पढ़ें : शोध: कोरोना को हराने वाले हो रहे मानसिक रूप से बीमार, कोमा में जाने तक का है खतरा
भाजपा सीतामढ़ी जिले के रीगा, बथनाहा (सु), परिहार एवं सीतामढ़ी, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी, खजौली, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर( सु) एवं झंझारपुर, सुपौल जिले के छातापुर, अररिया जिले के नरपतगंज, फॉरबिसगंज, जोकीहाट, एवं सिकटी, किशनगंज जिले के बहादुरगंज एवं किशनगंज, पूर्णिया जिले के बायसी, बनमनखी (सु) एवं पूर्णिया, कटिहार जिले के कटिहार, बलरामपुर, प्राणपुर एवं कोढ़ा (सु), सहरसा जिले के सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
भाजपा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ @sanjayjaiswalMP ने एनडीए की भाजपा के खाते में मिली विधानसभा सीटों की सूची जारी की। सूची संलग्न है। pic.twitter.com/viuoUFWbtJ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 6, 2020