बिकरू कांड पार्ट-2 से मचा हड़कंप, कासगंज में पुलिसकर्मियों पर हमला

कासगंज: उत्तर प्रदेश के अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ खत्म होता जा रहा है। कानपुर में घटी बिकरूकांड जैसी वारदात को कासगंज (Kasganj) में दोहराने की कोशिश की गई है। कानपूर में विकास दुबे ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया था ठीक वैसे ही कासगंज (Kasganj) में शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया है। अवैध शराब बनाने वालो को पकड़ने गई पुलिस को बंधक बना लिया। इसमें दरोगा और एक सिपाही को पकड़ कर लाठी-डंडो से पीटा।
जानकारी के मुताबिक, मामला सिढ़पुरा थाना इलाके का है। यहां के एक गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब बनने की सूचना मिली। मंगलवार देर शाम कार्रवाई करने पहुंचे थाने के दरोगा और एक सिपाही की शराब माफियाओं ने बंधक बनाकर उनकी वर्दी उतार कर लाठी-डंडो व अन्य हथियारों से पीटा। इन दोनों को बुरी तरह से मार-मर कर घायल कर दिया और दोनों को लहूलुहान छोड़कर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : बढ़ते वजह और कालेस्ट्राल से है परेशान, तो अपनाए ये समाधान
जब इस घटना की जानकारी मिली तो सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा अलीगढ़ रेंज के आईजी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तलाशी की तो बाद में दोनों खेतों में पड़े मिले। जिसमे से दारोगा अशोक लहूलुहान हालत में मिले और अर्धनग्न अवस्था में सिपाही देवेंद्र भी मिले। दोनों को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। देवेंद्र की कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
@kasganjpolice वारंटी को पकड़ने गई पुलिस को बदमाशो ने बनाया बंधक, सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची गांव, गांव से दूर खेत में लहूलुहान मिले दरोगा। सिपाही को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, सिढ़पुरा थाने के नगला धीमर का मामला।@Uppolice pic.twitter.com/3adF2OEU5f
— Rohit kumar | रोहित कुमार 🕉️ (@rohitboom) February 9, 2021
ये भी पढ़ें : आचार्य स्वामी विवेकानन्द: आज के राशिफल में छुपे है कई राज, इन राशि को मिलेगा लाभ
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
इस मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए वारदात को अंजाम देने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सोएम योगी ने घायल पुलिसकर्मी का समुचित उपचार कराने की बात भी कही है।