Birthday special : इस एक्टर ने 35 वर्ष के फिल्मी करियर में बनाई सैकड़ों फिल्में, जानिए कौन है यह आखिर शख्स
अपने करियर के दौरान लीड रोल प्ले करने के साथ-साथ कई सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी प्ले किए। वह किसी भी रोल को करने में पिछे नही हटते थे।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा 70 के दशक के बड़े एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान लीड रोल प्ले करने के साथ-साथ कई सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी प्ले किए। वह किसी भी रोल को करने में पिछे नही हटते थे। चाहे वो छोटा हो या बड़ा इस कारण वो काफी चर्चा में रहा करते थे। बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा 80 को दशक में जमकर सुर्खियां बटोरी थी।
विनोद मेरहा ने 3 शादियां की। मगर सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस रेखा संग उनके अफेयर को लेकर देखने को मिली। विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर में हुआ था। और मृत्य 30 अक्टूबर 1990 में हुआ था। जिंदगी के 45 वर्ष में उन्होने बहुत कुछ देखा और इतने कम समय में फिल्मी करियर में बहुत सफलता पाई। साल 1955 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रमुख फिल्मों मं ‘जानी दुश्मन’, ‘नागिन’, ‘घर’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘कर्तव्य’, ‘साजन बिना सुहागन’, ‘एक ही रास्ता’ और ‘खुद्दार’ जैसी फिल्मों के नाम आते हैं। ‘अनुरोध’, ‘अमर दीप’ और ‘बेमिसाल’ में भी उनके काम को खूब सराहा गया था।
Remembering VINOD MEHRA on birth anniversary
Renowned actor born in Amritsar; he debuted as child artist in 1958 & featured in over 100 films.
Seen here with Shabana Azmi in ‘Sweekar Kiya Maine’ & with Amitabh Bachchan in ‘Jurmana’. pic.twitter.com/UCNnCK19Kp— Film History Pics (@FilmHistoryPic) February 13, 2018
यह भी पढ़े: शनिवार के दिन इन 3 चीजों पर दें ध्यान, बरसेगी आप पर शनिदेव की कृपा
करियर को लेकर भी रहे चर्चे में
प्रोफेशनल लाइफ की तरह वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। जहां पर विनोद मेहरा के चर्चे होते है वहां एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी भी आती है। जिनके ब्रेकअप के किस्से आज भी इंडस्ट्री में सुने और सुनाए जाते हैं। एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी विनोद मेहरा की दूसरी पत्नी थी। सन 1985 में उन्होंने फेमस डायरेक्टर और एक्टर बिंदिया से शादी कर ली थी।
बिंदिया ने यह शादी घर से भागकर की थी। हालांकी बिनोद मेहरा की यह दूसरी शादी भी बहुत समय तक नही चल पाई थी। इस बात से विनोद मेहरा काफी दुखी हो गए थे। विनोद मेहरा ने इस शादी को बचाने की बहुत कोशिशें की थी। बिंदिया को मनाने के लिए उनके घर भी गई थे लेकिन असफल रहे। बिंदिया से पहले विनोद की मीना ब्रोका से पहली शादी टूट चुकी थी इसलिए दूसरा रिश्ता टूटने पर वह बेहद दुखी हो गए थे।
यह भी पढ़े: Agra Lucknow Expressway पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार से 6 लोगों की मौत