भाजपा ने चरण सिंह की 113वीं जयन्ती मनायी

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्व. चौ. चरण सिंह के 113वें जन्मदिन पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, मुख्यालय सह प्रभारी चौ. लक्ष्मण सिंह तथा अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों के मसीहा के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि व्यक्त की।
डा. बाजपेयी ने इस अवसर पर कहा कि चरण सिंह स्वतंत्रा सग्राम सेनानी के साथ इस देश के महान नेता तथा किसानों के मसीहा थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री सहित अनेक पदों पर कार्य किया लेकिन कभी भी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। डा. बाजपेयी ने कहा कि चरण सिंह जैसे महान नेता हमारे देश के इतिहास में अमिट हस्ताक्षर हैं।