कैराना उपचुनाव से पहले बुरी फंसी भाजपा सांसद, लगे गंभीर आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के जुटी भाजपा सांसद कांता कर्दम पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सांप्रदायिक बयानबाजी करने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग के आदेश पर भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
नुकुड़ पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भाजपा नेता कांता कर्दम पर मंगलवार को सहारनपुर जिले के नुकुड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर कांता कर्दम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांता कर्दम भाजपा की राज्यसभा सांसद हैं और हाल ही में राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं।
आपको बता दें कि भाजपा ने यूपी की कैराना लोकसभा सीट से भाजपा ने दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। कैरान भाजपा के लिए काफी मायने रखता है। कैराना की सीट भाजपा के नाक का सवाल है। यहां राष्ट्रीय लोक दल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीएसपी के बाद आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिला हुआ है।
बता दें कि कैराना और नूरपुर उप-चुनाव के लिए 28 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।