पश्चिम बंगाल पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, आज होगी परिवर्तन रैली

कोलकाता: कोलकाता में जनसभा की अनुमति मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (J. P. Nadda) शुक्रवार की रात पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। J. P. Nadda आज परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। ये रैली नदिया जिले में 15वीं सदी के संत चैतन्य महाप्रभु के जन्मस्थान नवद्वीप से शुरू होगी। ममता सरकार के राज्य में बीजेपी ने प्रशासन से रैली की अनुमति ली है। वही प्रशासन से कुछ शर्तों पर ही अनुमति दी है। जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस रैली से जुड़ सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की पुलिस प्रशासन ने भाजपा से परिवर्तन रथ यात्रा पर स्पष्टीकरण मांगा है। नदिया के जिला प्रशासन से रैली की अनुमति शुक्रवार शाम तक नहीं मिली थी। वहीं देर शाम के बाद रैली की इजाजत मिल गई। जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि बीजेपी को नदिया जिले में रैली करने की अनुमति दी है लेकिन अभी रथ यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि राज्य प्रशासन और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मामले में टाल-मटोल का रवैया अपना रहा है। शनिवार यानि 6 फरवरी इस यात्रा की शुरुआत नबद्वीप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
ये भी पढ़ें : आखिर क्या है सुपरस्टार सलमान खान का ‘Valentine Day’ प्लान, जानिये
उधर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि, ‘ममता सरकार ने यात्रा को अनुमति देने से इनकार नहीं किया है जैसा कि भाजपा ने दावा किया है। वे द्वेषपूर्ण दुष्प्रचार में शामिल हैं जिसका सच से वास्ता नहीं है। जेपी नड्डा आज शनिवार को नबद्वीप से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा कूच विहार में यात्रा की शुरुआत 11 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
ये भी पढ़ें : तेंदुलकर होंगे IPL Auction 2021 की नीलामी में शामिल, जानिए इनका बेस प्राइस