अभी-अभी : काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा, जेल जाना तय

जोधपुर। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर सबसे बड़ा फैसला आ गया है। बहुचर्चित बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सलमान खान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। वहीं, सलमान के अलावा इस केस में आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया है। वहीं, सलमान को पांच साल की सजा कोर्ट ने सुना दी है। सलमान को आज जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही कोर्ट ने सलमान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है।
यह भी पढ़ें : सैफ, सोनाली, तब्बू और नीलम को ये लोग नहीं करेंगे माफ, ऊपरी अदालत में करेंगे अपील
सेशंस कोर्ट में सलमान के वकील जमानत की अर्जी देंगे। सलमान खान सहित अन्य आरोपियों ने जज के सामने सभी आरोपों को खारिज किया थे। सलमान को आज सजा का ऐलान हो गया है। वह यहां से सीधे जेल जोधपुर जेल भेजे जाएंगे। आरोप है कि साल 1998 में एक और दो अक्टूबर की रात सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे ने अलग-अलग इलाकों में काले हिरण का शिकार किया था। सलमान के वकील ने कहा था कि, सलमान की जमानत की एपलिकेशन तैयार थी।
यह भी पढ़ें : CWG 2018 : पूरे देश में छाई खुशी की लहर, मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
Argument on quantum of punishment is on. Salman Khan's counsels are praying for probation: NS Solanki, lawyer of Dushyant Singh who was co-accused in blackbuck poaching case #Jodhpur pic.twitter.com/2G5ahqHFWl
— ANI (@ANI) April 5, 2018
क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।
यह भी पढ़ें : बाबाओं के फेर में फंसी बीजेपी, संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने पर शंकराचार्य ने लगाई लताड़
#BlackbuckPoaching: #SalmanKhan convicted, others acquitted#SalmanVerdict #SalmanKhan
Read @ANI Story | https://t.co/90ZgupBLqy pic.twitter.com/YsnKaOHW6v
— ANI Digital (@ani_digital) April 5, 2018
कुछ मुख्य बातें –
- सलमान खान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है।
- सलमान को आज जेल जाना पड़ सकता है।
- साथ ही कोर्ट ने सलमान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है।
- सेशंस कोर्ट में सलमान के वकील जमानत की अर्जी देंगे।
- सलमान के वकील जज से तीन साल की सजा की मांग कर रहे हैं।
- सरकारी वकील विरोध कर रहे हैं और जज से सलमान को ज्यादा से ज्यादा सजा देने की मांग कर रहे हैं।
- सरकारी वकील ने कहा, सलमान खान आदतम अपराधी हैं।
- सरकारी वकील ज्यादा सजा की मांग कर रहे हैं।
- सरकारी वकील ने सलमान खान के लिए 6 साल की सजा की मांग की है।
- कोर्ट रूम में बहुत दुखी दिख रहे हैं सलमान, दोनों बहनें साथ में मौजूद।
- सलमान खान सहित अन्य आरोपियों ने जज के सामने सभी आरोपों को खारिज किया थे।
- सलमान को छोड़कर बाकी सभी आरोपी सैफ, सोनम और नीलम बरी हुए।
- सलमान दोषी करार दिए गए हैं। वन्य जीवन संरक्षण की धारा 9/11 के तहत उन्हें दोषी करार दिया गया है।
- सलमान के दो जमानती कोर्ट पहुंच चुके हैं।
- कुछ ही देर में होगा सलमान पर सजा का ऐलान।