#BlackDay: आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ अमेरिका

नई दिल्ली: आज यानी 26 नवंबर के दिन पूरा देश दहल गया था। क्योंकि आज के दिन मुंबई के एक होटल में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। जिससे देश में हाहाकार मच गई थी। हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे। आज हमले की 12वीं बरसी है। जिसपर अमेरिका ने भारत का साथ देते हुए कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ है।
यह भी पढ़ें: उद्योगपति रतन टाटा बोले ‘मुंबई के लोगों की एकता और धैर्य बेमिसाल’
12 साल पहले 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में आतंकवादियों के हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मृतकों में छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: सर्वे: रिश्वतखोरी के मामले में भारतीय नंबर वन, आंकड़े देख आएगी शर्म
भारत के साथ अमेरिका
November 26 marks the 12th anniversary of the terrorist attacks in Mumbai, India. Through the Rewards for Justice program we seek to ensure that all those responsible for this heinous attack face justice. https://t.co/AGScBphX75
— Cale Brown (@StateDeputySPOX) November 25, 2020
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कैले ब्राउन ने अपने ट्वीट में कहा कि मुंबई हमले के अपराधियों को पकड़ने और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अमेरिका प्रतिबद्ध है। हमले के लिए जिम्मेदार सभी अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए अमेरिका प्रयास करेगा।
यह भी पढ़ें: मुंबई 26/11 हमले की वीं बरसी पर उपराष्ट्रपति नायडू और शाह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि