उत्तरी यमन में हवाई हमले, 75 से ज्यादा लोगों की मौत

सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने उत्तरी यमन पर हवाई हमले किए हैं। देश में जारी संघर्ष के दोनों प्रमुख पक्षों के बीच लगातार जारी विवाद के कारण संघषर्विराम समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे स्विट्जरलैंड में चल रही पहले से ही कमजोर शांतिवार्ताओं को और अधिक कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
यमन के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हज्जाह प्रांत में हुई ये झड़पें विद्रोहियों के सहयोगियों की इकाइयों और सरकार समर्थक यमन बलों के बीच हुईं। इन झड़पों में पिछले तीन दिन में 75 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
मरने वालों में 40 विद्रोही और 35 सरकारी सैनिक शामिल हैं। विद्रोही पक्ष के 50 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, यमन में युद्ध में मार्च से अब तक कम से कम 5884 लोग मारे गए हैं।