दिल्ली आवास पर लाया गया केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर, PM मोदी समेत देश के इन दिगज्जों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरूवार शाम 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी थी। वे मौजूदा NDA सरकार में उपभोक्ता मामलों और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय में मंत्री पद संभल रहे थे। रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान को उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। देश के राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय न बयान में कहा कि शुक्रवार को दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा पासवान के अंतिम संस्कार के दिन भी जहां अंतिम क्रिया होगी वहीं भी ध्वज आधा झुका रहेगा।
देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया – राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 8, 2020
पीएम मोदी ने जताया दुख बोले ‘मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है’
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में, उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया।’ उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है, जो हर गरीब व्यक्ति को यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था कि वह गरिमा का जीवन जीते हैं।
Shri Ram Vilas Paswan Ji rose in politics through hardwork and determination. As a young leader, he resisted tyranny and the assault on our democracy during the Emergency. He was an outstanding Parliamentarian and Minister, making lasting contributions in several policy areas. pic.twitter.com/naqx27xBoj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।’
सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2020
गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी
राहुल गांधी ने कहा, ‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।
रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।
उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2020
रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए- लालू प्रसाद यादव
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही है। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।
रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है।
रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।
ॐ शांति ॐ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 8, 2020
ये भी पढ़ें : कभी यूपीएससी क्लियर कर बने थे डीएसपी, पासवान ने सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
शरद यादव ने कहा, ‘देश ने एक समर्थ राजनेता खोया, निधन की खबर से आहत हूँ’
संघर्ष के साथी व प्रिय मित्र रामविलास भाई के निधन की खबर से आहत हूँ। आज देश ने एक समर्थ राजनेता खोया है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। प्रार्थना करता हूँ कि चिराग को वह शक्ति मिले कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए देश सेवा करें।
संघर्ष के साथी व प्रिय मित्र रामविलास भाई के निधन की खबर से आहत हूँ। आज देश ने एक समर्थ राजनेता खोया है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। प्रार्थना करता हूँ कि चिराग को वह शक्ति मिले कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए देश सेवा करें।@irvpaswan pic.twitter.com/HovYUihKv0
— SHARAD YADAV (@SharadYadavMP) October 8, 2020
वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे- सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है। वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’
केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है।
वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2020
बसपा सुप्रीम मायावती ने जताया दुख, बोलीं ‘खबर अति-दुःखद’
बसपा सुप्रीम मायावती ने लिखा, ‘केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।’
केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।
— Mayawati (@Mayawati) October 8, 2020