बॉलीवुड कि इकलौती एक्ट्रेस जो फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी लिस्ट में हुई शामिल

मुंबई: दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की इकलौती ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो फोर्ब्स इंडिया सिलेब्रिटी 100 लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका ने फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए ‘बॉलिवुड से दुनिया की सबसे गॉरजस महिला’ का टाइटल हासिल किया था। अपने दमदार रोल्स और किसी भी इवेंट में अपने क्लासी स्टाइल स्टेटमेंट के साथ एंट्री लेने वाली दीपिका पादुकोण अब खूबसूरती का प्रतीक बन गई हैं।
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में नंबर एक पर है। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज के लिए विशेष काम भी किए है। दीपिका आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं|
रानी पद्मावती की बहादुरी को स्क्रीन पर दिखाने के बाद अब वह एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का रोल निभाएंगी। ‘छपाक’ नाम की यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड है। दीपिका पादुकोण ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी नजर आएंगे जो उनके बॉयफ्रेंड का रोल निभाएंगे| इससे पहले विक्रांत फिल्म लुटेरा, अ डेथ इन द गंज में नजर आए थे। उन्होंने दीपिका के साथ काम करने के बारे में कहा था कि वो दीपिका जैसी एक्ट्रेस के साथ काम करना केवल एक मौका नहीं है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। मैं नर्वस भी हूं और एक्साइटेड भी। मालूम हो कि इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। डायरेक्टर मेघना गुलजार की यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में रणवीर सिंह स्टारर ’83’ में दिखेंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएगा। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है।