श्रीदेवी के प्रति फैन का अनोखा प्यार देखकर बोनी कपूर के झलके आंसू

मुंबई। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के एक फैन ने हाल ही में एक्ट्रेस को कुछ इस तरह से श्रद्धांजलि दी जिसे देखकर बोनी कपूर इमोशनल हो गए। पुणे की टोनू सोजातिया दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंची जंहा पर उन्होने बोनी कपूर को सरप्राइज कर दिया। फैन के दवारा दी गई श्रीदेवी को अनोखी श्रद्धांजलि देख बोनी कपूर सरप्राइज हो गए।
दरअसल, पुणे से मुंबई पहुंची टोनू सोजातिया ने अपनी पूरी कार पर श्रीदेवी की तस्वीरें प्लास्टर करवाई हैं। टोनू सोजातिया पुणे की रहने वाली हैं। पुणे से मुंबई इस कार को लेकर वो बोनी कपूर से मिलने की चाह लेकर आईं। फैन के श्रीदेवी को अनोखी श्रद्धांजलि देख बोनी कपूर को बहुत आश्चर्य हुआ उन्होंने भी फैन को बिल्कुल निराश नहीं किया और वे उनसे मिले।
#PhotoGallery:#BoneyKapoor gets emotional on meeting @tonusojatia, a #Pune resident & photographer who has plastered images of veteran actress Late #Sridevi all over her car! ? pic.twitter.com/BdmrcWJYxA
— SpotboyE (@Spotboye) May 20, 2018
जानकारी के अनुसार, टोनू ने अपनी कार को श्रीदेवी के पोस्टर्स से सजाया हुआ था। टोनू और उनके दोस्तों ने बोनी से उनके दफ्तर पर मुलाकात की और साथ ही काफी वक्त साथ टाइम स्पेंड किया। उन्होंने श्रीदेवी को लेकर भी बातचीत की और बताया कि वो श्रीदेवी को अपना आदर्श मानती हैं।
#BoneyKapoor Gets Emotional on meeting @tonusojatia, a #Pune resident & photographer who has plastered images of #Sridevi all over her car! ?? pic.twitter.com/3qCoqEw44z
— SpotboyE (@Spotboye) May 20, 2018
टोनू ने कहा, मैं श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि एक्ट्रेस के पूरे परिवार को दिखाना चाहती थी। मैंने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो मुझे मिलने के लिए थोड़ा समय दें। बोनी ने खुद टोनी को कॉल किया और उन्हें मिलने की इच्छा जताई।
बोनी ने अपने ऑफिस से बाहर आकर कार को भी देखा। इस वंडरफुल कार को देखकर बोनी कपूर फूले नहीं समाए। श्रीदेवी के प्रति फैन का ये प्यार देख बोनी कपूर भावुक हो गए। उन्होंने एक्ट्रेस से जुड़ी यादें शेयर कीं। इस दौरान वो कई बार इमोशनल हुए। टोनू और उनकी दोस्तों ने जाते वक्त बोनी कपूर को एक खास तोहफा भी दिया। जो कि श्रीदेवी की फिल्म सोलहवां साल की एक तस्वीर थी।