#BritanniaFilmfareAwards में बाजीराव मस्तानी ने मारी बाज़ी

मुंबई। शुक्रवार देर रात मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में 61वें #BritanniaFilmfareAwards का आयोजन किया गया। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस मौके पर पहुंची। 61वें ब्रिटैनिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नए चेहरों को भी जगह मिली और आपके पंसदीदा सितारों को भी। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए खुशियां लेकर आया। 61वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है। ‘बाजीराव मस्तानी’ को जहां सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अवार्ड मिले, तो वहीं फिल्म ‘पीकू’ को क्रिटिक च्वॉइस बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। अभिनेत्री मौशमी चैटर्जी को बॉलीवुड में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया। इसी फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा क्रिटिक्स चॉइस से नवाजी गई फिल्म पीकू के लिए दीपिका पादूकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, तो अमिताभ बच्चन को इसी फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड दिया गया। वहीं फिल्म मसान के लिए नीरज घायवन को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया।
#BritanniaFilmfareAwards की पूरी लिस्ट
रणवीर सिंह- बेस्ट एक्टर (बाजीराव मस्तानी)
दीपिका पादुकोण- बेस्ट एक्ट्रेस (पीकू)
बाजीराव मस्तानी- बेस्ट फिल्म (बाजीराव मस्तानी)
नीरज घयावान- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (मसान)
सूरज पंचोली- बेस्ट डेब्यू एक्टर (हीरो)
भूमि पेडणेकर- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (दम लगाके हईशा)
पीकू- क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म
अमिताभ बच्चन- क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (पीकू)
कंगना रनौट- क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
प्रियंका चोपड़ा- बेस्ट एक्टर सर्पोटिंग रोल (बाजीराव मस्तानी)
वी. विजेंद्र प्रसाद- बेस्ट स्टोरी (बजरंगी भाईजान)
बेस्ट सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंहरॉय : रॉय (सूरज डूबा है…)
बेस्ट सिंगर (फीमेल)- श्रेया घोषाल: बाजीराव मस्तानी (दीवानी मस्तान..)
अनुपम रॉय- बेस्ट डॉयलॉग्स (पीकू)
श्याम कौशल- बेस्ट एक्शन (बाजीराव मस्तानी)
मनु आनंद- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (दम लगाके हईशा)
बिरजू महाराज- बेस्ट कोरियोग्राफी : बाजीराव मस्तानी (मोहे रंग दे..)
इरशाद कामिल- बेस्ट लिरिक्स : तमाशा (अगर तुम साथ हो..)
अंकित तिवारी- बेस्ट म्यूजिक (रॉय)
अरमान मलिक- आर.डी. बर्मन अवॉर्ड