दिल्ली में BSF का प्लेन क्रैश, सभी 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली से रांची जा रहा BSF का चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त। सभी दस लोगों की मौत। दिल्ली एयरपोर्ट के पास द्वारका इलाके में हुआ हादसा। हादसा सुबह 9.45 मिनट पर हुआ और विमान के उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही हुआ. हादसे की जगह धुएं का गुब्बार देखा जा रहा है. जहां हादसा हुआ है वहां करीब में खाली मैदान है और सड़क भी है। अब तक पुरी तरह से साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ, लेेकिन माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से ये हादसा हुआ है।
क्या कहा BSF के डीजी ने
BSF के डीजी डी. के पाठक ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विमान दिल्ली से रांची जा रहा था। इसमें BSF की इंजीनियरिंग टीम सवार थी। जो झारखंड में नकसलियों के खिलाफ मोर्चा संभालने जा रहे थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मकान में रहने वाले लोगों को भी कोई नुकसान हुआ है या नहीं। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी को भी क्रैश की वजह माना जा रहा है। कारणों का पता ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही चलेगा। BSF के डीजी ने मरने वालों के परिजनों को 20 लाख रुपये मदद का ऐलान किया है।
मौके पर पहुंचे राजनाथ, मोदी ने जताया शोक
हादसे की सूचना मिलते ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत डीजीसीए अधिकारी भी हालात का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और बीएसएफ डीजी भी मौके पर गए। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया।
क्या कहना है चश्मदीद का
सूरज नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि विमान उपर से घूमते हुए नीचे आया और एक दीवार से टकरा गया। उनका कहना था कि नीचे कुछ मज़दूर काम कर रहे थे उन्हें चोटें आईं। सूरज ने कहा कि विमान में सवार एक व्यक्ति बूरी तरह जल गए थे।
क्या हो सकता है हादसे का कारण?
मीडिया के मुताबिक, टेक ऑफ होते ही पायलट ने तकनीकी खराबी की बात की। एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। उसी दौरान लैंड करते हुए हादसा हो गया।
यहां पढें : कोलकाता एयरपोर्ट पर बस ने एयर इंडिया के विमान को मारी टक्कर