बीजेपी को बसपा सुप्रीमो की सलाह, कहा योगी सरकार कानून व्यवस्था सुधारने पर दे ध्यान

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बलिया की घटना की आलोचना करते हुये शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार को कानून व्यवस्था की बदतर हालत को सुधारने पर ध्यान देना चाहिये।
बसपा सुप्रीमो की सलाह
बता दें कि 16 अक्टूबर को सुश्री मायावती ने ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने लिखा कि, यू.पी. में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आये दिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहाँ कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेेहतर होगा। बी.एस.पी. की यह सलाह।
यू.पी. में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आयेदिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहाँ कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेेहतर होगा। बी.एस.पी. की यह सलाह।
— Mayawati (@Mayawati) October 16, 2020
पुलिस की मौजूदगी में गोली मार कर दी हत्या
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। यह घटना गुरुवार को हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में पुलिस प्रशासन के दो अधिकारियों को ससपेंड कर दिया था।
ये भी पढ़े: आईसीसी अवार्ड्स की होड़ में विराट, अश्विन, धोनी और रोहित
गौरतलब है की उत्तर प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओ के चलते योगी सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है। साथ प्रदेश की प्रशाशन व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है
ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में सैन्य बलों पर आतंकी हमला, 14 लोगो की मौत