धनतेरस पर सिर्फ बर्तन ही नहीं ये चीजे भी खरीदे, बनेंगे धनवान
दीपावली के दो पहले धनतरेस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस दीपावली के पहले 13 नवंबर को मनाया जाएगा।

लखनऊ: दीपावली के दो पहले धनतरेस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस दीपावली के पहले 13 नवंबर को मनाया जाएगा। उसके अगले दिन यानी 14 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।
धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर ही धनवन्तरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। तभी से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर ये चीज जरूर खरीदें
जरूर खरीदें ये सामान
धनतेरस पर पीली वस्तुएं खरीदना जरुरी है क्योंकि इसके खरीदने से आर्थिक स्थिति लाभदायक होती है, इसमें सोना, पीतल के बर्तन या धनिया। साबुत धनिया खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इसे तिजोरी में रख दें। फिर दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों या खेतों में बोते हैं। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
ये भी पढ़े : खजांचीनाथ को नहीं भूलते अखिलेश यादव, लखनऊ बुलाकर मनाया जन्मदिन
धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की रात 9 बजकर 30 मिनट से लग जाएगी, जो कि 13 नवंबर की शाम 6 बजे समाप्त होगी।