CCTV ने बनाया चोर को हीरो, जानने के लिए देखिए ये वीडियो

मुंबई। Mumbai Police ने ट्वीट कर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि चोर लाइन में खड़ा हो कर पर्स चोरी करने की फिराक में है।चोरी करने के बाद जैसे ही वो CCTV को देखता है तो वो हाथ जोड़ता है और उसके बाद सामने वाले का पर्स लौटा देता है। इतना ही नहीं शख्स उससे हाथ मिलाते हुए शुक्रिया भी अदा करता है। इसी के साथ वो लोगों के बीच हीरो भी बन जाता है।
The video is funny, but the consequences in reality will be quite serious! #EyeOpenersForYou pic.twitter.com/rcQqypvsqF
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) August 20, 2018
आपको बता दें कि 22 सेकंड का ये वीडियो मुंबई पुलिस ने पोस्ट किया है। चोरी के बाद वो ध्यान से देखता है कि दुकान पर CCTV इंस्टॉल किया गया है। इतना ही नहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अब तक इस वीडियो को 1500 से ज्यादा retweet कर चुके हैं और साथ ही 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जिसके बाद कई लोगों ने इस तरह रिएक्ट किया।
बता दें, मुंबई पुलिस ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती है और लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जाग्रुक करती रहती है। पिछले महीने मुंबई पुलिस ने KiKi Challenge के लिए वॉर्न किया था और चेताया था।