लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1744 लोगों का चालान
उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1744 लोगों का आज ई-चालान किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 740, तीन सवारी बैठाने पर 63 लोगों, नो-पार्किंग में किए गए चालान 351 और गलत दिशा में चलने वाले 221 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 165 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 150 से अधिक लोगों के चालान किए गये।
प्रवक्ता ने बताया कि इस के अलावा बगैर कागजात के तीन वाहन सीज किए गये। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर तीन लाख 87 हजार रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।
यह भीं पढ़े: अमेरिकी दवा कंपनी फिजर का दावा, उसकी कोविड-19 वैक्सीन 95 प्रतिशत कारगर
यह भी पढ़े: आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत अधोसंरचना एवं रियल्टी क्षेत्र में अवसरों पर कार्यशाला होगी