Chhattisgarh Naxalite Attack: नक्सलियों के कब्जे में है लापता जवान, बेस कैंप में ले जाने की सूचना
बस्तर के IG पी.सुंदरराज ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि एक लापता जवान माओवादियों के कब्जे में है

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा-बीजापुर (Sukma-Bijapur) बॉर्डर पर शनिवार को सुरक्षाकर्मियों को घेरकर किए गए नक्सलियों के हमले (Naxalite Attack) में 22 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद से कई जवान अभी तक लापता हैं। रेस्क्यू टीम जवानों की खोज में जुटी हुई है। बस्तर के IG पी.सुंदरराज ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि एक लापता जवान माओवादियों के कब्जे में है।
बेस कैंप में ले जाने की सूचना
बस्तर (Bastar) के IG पी.सुंदरराज ने यह भी बताया कि, 12 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने और 16 से ज्यादा के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जांच हो रही है। मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर के जरिए घायल और मारे गए माओवादियों को नक्सलियों द्वारा अपने बेस कैंप में ले जाने की सूचना है। मुठभेड़ में हमारे 22 जवान शहीद हुए और 31 जवान घायल हुए, घायलों की स्थिति अभी सामान्य है। इलाके में सर्च लगातार जारी है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि एक लापता जवान माओवादियों के कब्जे में है, इनको वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुठभेड़ में हमारे 22 जवान शहीद हुए और 31 जवान घायल हुए, घायलों की स्थिति अभी सामान्य है। इलाके में सर्च लगातार जारी है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि एक लापता जवान माओवादियों के कब्जे में है, इनको वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी: पी.सुंदरराज, IG बस्तर https://t.co/bwtZi51YGu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2021
घात लगाए थे नक्सली
सुकमा-बीजापुर बॉर्डर (Sukma-Bijapur border) पर हुए नक्सली हमले (Naxalite Attack) पर CRPF के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि, जवान जब सर्च करके जंगलों से होते हुए आ रहे थे तो टेकलागुड़म (Teklagudam) के पास नक्सली घात लगाए थे। उन्होंने अचानक जवानों पर गोली चलानी शुरू कर दी। हमारी फोर्स रणनीति के हिसाब से लड़ाई करने लगी। इसमें कई लोग घायल हो गए। गांव के सभी लोग भाग गए थे। नक्सलियों ने गांव के घरों को आड़ बनाया था। वहां से वे फोर्स पर हमला करते रहे। फोर्स उसका पूरा जवाब देती रही। 700-750 की संख्या में नक्सल मिलकर हमला कर रहे थे।
महानिदेशक ने बाताया कि, शहीद होने वालों में 8 DRG बीजापुर के जवान, 6 STF छत्तीसगढ़ के जवान, 7 कोबरा के जवान और 1 बस्तरिया बटालियन का जवान है। एक जवान अभी लापता है। खबरें चल रही हैं कि वह नक्सलियों के कब्जे में है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े: Kareena Kapoor के दूसरें बेटे की तस्वीर हुई लीक, इस अभिनेता ने गलती से कर दी शेयर