मुख्यमंत्री विजय रूपाणी Corona Positive, मंच पर हुए बेहोश
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी वह बेहोश होकर वहां पर गिर पड़े थे

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Chief Minister Vijay Rupani) कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी वह बेहोश होकर वहां पर गिर पड़े थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यू एन मेहता अस्पताल में इलाज
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी वह मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसी दौरान उनकी कोरोना टेस्ट की गई जिसकी रिपोर्ट आज आई है। रिपोर्ट से इस बात की पुष्टी हुई कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। #COVID19 pic.twitter.com/VWful1wIYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2021
अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन
यू एन मेहता अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह कहा गया है कि विजयभाई बिना किसी सहारे अस्पताल के कमरे में टहल रहे हैं। उनकी ईसीजी (ECG), सीटी स्कैन और ऑक्सीजन का स्तर Normal है। उन्हें डिहाइड्रेशन, थकावट और ज्यादा काम करने की वजह से उन्हें चक्कर आ गया था। फिलहाल अब मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हालत ठीक है।
यह भी पढ़े: जहरीली शराब (Jahrili Sharab) पीने से 4 लोगों की मौत, कई लोग बीमार
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस (Corona virus) के लिए कुल 20,67,16,634 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 4,86,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 11,649 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 9,489 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की मौतें हुई है।
कुल मामले | 1,09,16,589 |
कुल छुट्टी | 1,06,21,220 |
मौतों का आंकड़ा | 1,55,732 |
सक्रिय मामले | 1,39,637
|
कुल टीकाकरण | 82,85,295
|
यह भी पढ़े: जहरीली शराब (Jahrili Sharab) पीने से 4 लोगों की मौत, कई लोग बीमार