2016 में सलमान खान से टकराएंगी ऐश्वर्या राय

मुबंई। कभी प्यार में गिरफ्तार रहे सलमान और ऐश्वर्या आज एक-दूसरे के सामने आने से बचते हैं। वहीं अब इन दोनों की फिल्मों के साथ कुछ ऐसा होने जा रहा है जिससे शायद इनके बीच का टकराव और बढ़ जाए। सलमान और ऐश्वर्या 2016 में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। दरअसल सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ और ऐश्वर्या की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 2016 में दीवाली के मौके पर एक साथ रिलीज होंगी।
सुल्तान में सलमान एक रेसलर की भूमिका निभाने वाले हैं। हाल ही में फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने इस बात का खुलासा किया था कि हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में वे सलमान और ऐश्वर्या को लेना चाहते थे। करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे। करण ने हाल ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की थी।
वहीं सलमान की फिल्म पहले ईद पर रिलीज होने वाली थी फिर बाद में इसे दीवाली तक के लिए टाल दिया। सलमान और ऐश्वर्या को दर्शक एकसाथ एक ही फिल्म में तो नहीं देख पायेंगे लेकिन दीवाली पर दोनों फिल्मों को लुत्फ जरूर उठा सकते हैं।