पंजाब: छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, 5 पहुंचे अस्पताल

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि ये छात्र एक ही संस्थान के पढ़ने वाले हैं। लड़ाई इतनी जबरदस्त थी कि छात्रों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस झगड़े में सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के छात्रों के दो गुट शामिल थे। बताया जा रहा है कि एक गुट के छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं। इनमें से पांच छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घटना मोहाली के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड फ्यूचर ट्रेंडस की है। जहां सुबह एक बार कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली कहा सुनी हुई थी। इसके बाद शाम को हिमाचल के छात्रों ने सिक्किम के छात्रों को बुरी तरह पीटा। सिक्किम के 5 छात्र मोहाली सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।