लिफ्ट में पत्नी डिम्पल संग 40 मिनट फंसे रहे CM अखिलेश, 3 सस्पेंड

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव शु्क्रवार को विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस मामले में लिफ्ट कम्पनी थायसन क्रू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR कराई गई है।
घटना उस वक्त हुई जब सीएम और डिंपल बाल सांसद से हिस्सा लेकर लौट रहे थे। लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी की वजह से वह बीच में ही रुक गई।
इसके बाद नीचे इन्तजार कर रहे सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में लिफ्ट चलवाने की कवायद शुरू हुई लेकिन आधे घंटे बाद ही लिफ्ट शुरू हुई तब जाकर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी बाहर निकले।
विधानसभा की यह लिफ्ट मुख्यमंत्री और VVIP लोगों के लिए अरक्षित है। इसे जेड प्लस सुरक्षा भी मिली हुई है। इसके बाद इतनी बड़ी चूक का होना हैरान करने वाला है।
जानकारी के मुताबिक लिफ्ट का एनुअल मेंटनेंस के पैसे में भी घपला हुआ। अखिलेश के लिफ्ट में फंसने के मामले में अधिशाषी अभियंता,एई,जेई सस्पेंड कर दिए गए हैं। राज्य सम्पति अधिकारी ने लिफ्ट कम्पनी थायसन क्रू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।