सीएम केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद को किया क्वारेंटाइन
देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।रिपोर्ट के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी खुद को आइसोलेट किया है। जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद क्वारंटाइन में चले गए हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल जून में भी केजरीवाल कोरोना की शिकायतें हुई थी हालांकि टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच में अरविंद केजरीवाल लगातार सक्रिय हैं और बैठकों के साथ कई जगहों का दौरा भी कर रहे हैं।
Delhi CM Arvind Kejriwal quarantines himself as his wife Sunita Kejriwal tests positive for #COVID19; she has home isolated herself.
(File pics) pic.twitter.com/ZFBZ5Uw6tP
— ANI (@ANI) April 20, 2021
बता दे राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस बेकाबू होता जा रहा है अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं जो बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे। दिल्ली में हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना के मामले आने की वजह से अस्पतालों में बेड की कमी हो रही है जबकि ऑक्सीजन की भी किल्लत है बताया जा रहा है। अब राज्य सरकार की ओर से तेजी से अस्थाई अस्पताल बनाने और उन अस्पतालों में बैठ की संख्या को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2021: इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है DC और MI, देखें Playing XI