शराब बंदी के लिए शुरु करेंगे अभियान, CM शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) अपने प्रदेश में शराब को बन्द करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) अपने प्रदेश में शराब बन्द करने के बारे में विचार कर रहे हैं। और वे जल्द ही एक अभियान चलाएंगे जिसमें लोगों से शराब ना पीने की आग्रह की जाएगी। इनका मानना है कि ऐसा करने से मध्य प्रदेश को “अच्छा राज्य” बनाया जा सकता है।
केवल शराब बंद करने से कुछ नही होगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली में कहा, “हम मध्य प्रदेश को शराब मुक्त राज्य बनाने चाहते हैं। सिर्फ शराब बंद करके ऐसा नहीं किया जा सकता है। अगर लोग सेवन करते रहेंगे तो इसकी आपूर्ति होती रहेगी। अच्छा राज्य बनाने और लोगों को शराब पीने से रोकने के लिए हम शराब मुक्ति अभियान चलाएंगे। हमें इसके लिए संकल्प लेना चाहिए।”

शिवराज ने किया ऐलान
इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान किया कि आने वाले तीन सालों में कटनी जिले के हर गांव में नल के माध्यम से स्वच्छ पानी पीने के लिए मिलेगा। उन्होंने गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसे देने का भी वादा किया। साथ ही करीब 3,25,000 आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा की मध्य प्रदेश के अन्दर यह पहली सरकार है जो राज्य की बेटियों के साथ दुराचार के लिए मृत्युदंड की घोषणा की। मुस्कान अभियान के तहत, कटनी में 50 लड़कियों को बचाया गया है. कटनी में एक परियोजना का उद्घाटन करते हुए चौहान ने कहा, “अब तक 37 लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है और दो ने दया याचिका दायर की है.”
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने की शानदार पहल, इसके जरिए गरीब बच्चे भी बनेंगे अधिकारी