राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी ने दिया 2 लाख का चंदा
राम जन्मभूमि पावन नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने का अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया।

लखनऊ: राम जन्मभूमि पावन नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram temple) निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने का अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया। आपको बता दे कि राम मंदिर (Ram temple) निर्माण के लिए देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने सबसे पहले पांच लाख सौ रुपये का चंदा देकर इस अभियान का शुभारंभ किया है।
अयोध्या के भव्य राम मंदिर के लिए चंदा मांगने का काम शुरू हो गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी ने शुक्रवार को दो लाख रुपए का चंदा दिया। इससे पहले भी सीएम योगी राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए का दान दे चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गिरी देव महाराज और विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार समेत कई बड़े नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए पांच लाख सौ रुपये का चंदा दिया है। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने का आधिकारिक कार्यक्रम शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें : लड़के का लिंग चेंज कराकर बनाया लड़की, किया रेप, मंगवाई भीख
इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के शुभ दिन से मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य को स्वेक खुद पूरा करेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 12 करोड़ परिवार तक पहुंच कर चंदा इकट्ठा करेंगे। उन्होंने बताया चंदा इकट्ठा करने का तरीका 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन के रूप में होगा।
ये भी पढ़ें : Ram Mandir : राष्ट्रपति ने 5 लाख तो शिवराज ने दिया एक लाख रुपये का चंदा