सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, लेकिन वो नहीं मनाएंगी बर्थडे

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 73वां जन्मदिन है। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने उनको बधाई दी है। हालांकि सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन के सहयोग में अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला लिया है।
सोनिया नहीं मनाएंगी जन्मदिन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बर्थडे पर भले ही बधाइयों को तांता लगा हो। लेकिन वो अपना 73वां जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: बाइडन की जीत के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी की याचिका खारिज
पीएम मोदी ने दी बधाई
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. May God bless her with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामना। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”
अशोक गहलोत ने जन्मदिन पर दी बधाई
I extend my best wishes & greetings to Congress President Smt. #SoniaGandhi ji on her birthday. She has been a source of strength for the party, her dedication & sacrifices are an inspiration for all. May she be blessed with happiness, good health and a long life.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 9, 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। गहलोत ने ट्वीट कर कहा, सोनिया गांधी पार्टी के लिए एक शक्ति का स्रोत रही हैं और उनका समर्पण और बलिदान सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने ईश्वर से उनके खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें: इस रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी सोनिया की दास्तान-ए-मोहब्बत, बच्चन परिवार में हुई थी शादी