‘कांग्रेस दर्शन’ में सोनिया-जवाहर पर टिप्पणी से गई संपादक की नौकरी

मुंबई। कांग्रेस के मुखपत्र ‘कांग्रेस दर्शन’ में सोनिया गांधी और जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक लेख छपने के मामले में कार्रवाई हो गई है। कांग्रेस दर्शन के कंटेट एडिटर सुधीर जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस के मुखपत्र में सोनिया और नेहरू पर हमला
इससे पहले ‘कांग्रेस दर्शन’ के एडिटर और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने इस मामले में सोमवार को माफी मांग ली थी। निरूपम ने कहा, ‘कांग्रेस दर्शन के कुछ लेखों में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द आपत्तिजनक हैं। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं।’
उन्होंने इन गलतियों के लिए जिम्मेदार संपादकीय समिति में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा भी किया है। सुधीर जोशी पर कार्रवाई को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।