लव जिहाद के मामले में फंसे कांग्रेस नेता, बजरंग दल ने खोल दिया मोर्चा

जयपुर: बजरंग दल ने एक बार फिर लव जिहाद का मामला उठाया है। इस बार बजरंग दल के निशाने पर एक कांग्रेस पार्षद हैं जिन्हें बजरंग दल के साथ-साथ कई अन्य हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी हिंदूवादी संगठन कांग्रेस पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उधर, मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान हिंडौन में बजरंग दल ने कांग्रेस पार्षद नफीस अहमद पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। बजरंग दल का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस पार्षद ने युवती के साथ निकाह कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उस पर हमला किया गया।
वहीं कांग्रेस पार्षद नफीस अहमद ने सारे आरोपों को बेबुनियाद और मनगढंत बताया है। कांग्रेस पार्षद नफीस अहमद ने कहा कि जिस लड़की का जिक्र किया जा रहा है वह उसके भतीजे की पत्नी है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से वो आहत हैं।
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक लड़की ने लिव जिहाद और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस बारे में जयपुर महिला आयोग में रिपोर्ट दी गई है।
जयपुर महिला आयोग में दी गई शिकायत के मुताबिक बरेली की महिला ने कहा है कि 9 साल पहले राजस्थान स्थित करौली जिले के हिंडौन के रहने वाले आरिफ नाम के लड़के ने आगरा में पढ़ाई के दौरान उससे दोस्ती की। इस दौरान आरिफ ने अपना नाम राहुल बताया।
महिला ने बताया कि आरोपी ने अपनी नानी के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और MMS बनाकर ब्लैकमेल किया। बाद में महिला को हिंडौन लाया गया, तो उसे पता चला कि ये लड़का राहुल नहीं बल्कि आरिफ है। इसके बाद पीड़िता का धर्म परिवर्तन करवाकर आरिफ से उसका निकाह करवा दिया गया।
महिला का आरोप है कि आरिफ के चाचा नफीस अहमद जो कि कांग्रेस के पार्षद हैं, ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी 9 साल की बच्ची आरोपियों के कब्जे में है। इस मामले में बजरंग दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बरेली के एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।