मूल्यवृद्धि और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि, किसानों से जुड़े कानूनों और अन्य मुद्दों के विरोध में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

भोपाल: पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि, किसानों से जुड़े कानूनों और अन्य मुद्दों के विरोध में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना प्रदर्शन में काफी लोग मजूद थे।
राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा और जीतू पटवारी तथा विधायक आरिफ मसूद की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।
इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों और रसोईगैस में वृद्धि को वापस लेने, केंद्रीय कृषि कानून रद्द करने और राज्य में बिजली की बढ़ी हुयी दरें वापस लेने की मांग की। इंदौर से मिले समाचार के अनुसार वहां पर कांग्रेस नेताओं ने मोटरसाइकलों को बैलगाड़ियों में रखकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, अंतर सिंह दरबार, विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्वालियर, जबलपुर, सागर और अन्य शहरों में भी इसी तरह प्रदर्शन होने की खबरें यहां मिली हैं।
हुए लोगो ने मास्क तो ज़रूर पहना था लेकिन प्रदर्शन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नज़र नहीं आये। लोंगो में जागरूकता नहीं दिखी।
यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड की समीक्षा की