कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए हुई लिखित परीक्षा, सवाल देख नेताओं के छूटे पसीने

लखनऊ: राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के कांग्रेस में बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। संस्थाओं में बदलाव के साथ पदाधिकारियों में भी बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने कुछ ऐसा किया है जो काफी हैरान करने वाला है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। घंटे भर चली परीक्षा में 14 सवाल पूछे गए। ये परीक्षा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया कन्वीनर प्रियंका चतुर्वेदी और नेशन मीडिया कॉर्डिनेटर रोहन गुप्ता की तरफ से लिया गया।
इस परीक्षा में कुछ 70 प्रतिभागी शामिल हुए। परीक्षा में जो सवाल पूछे गए उनसे नेताओं को पसीने छूट गए। प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि टेस्ट के परिणामों के बाद उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। इस परीक्षा के लिए काफी तैयारी की गयी थी। नक़ल न हो सके इसके लिए व्यापक प्रबंध किये गए थे। लेकिन परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक हो गया। कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यकर्ता ने प्रश्न पत्र की फ़ोटो लेकर कई लोगों को व्हाटसएप कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से 26 जून को संदेश आया कि पार्टी के एक प्रवक्ता लखनऊ जा रहे हैं जिन्हें उनसे मिलना है, वे अपना नाम रजिस्टर करा लें। 27 को लोगों को बताया गया कि 28 जून को दोपहर ढाई बजे प्रियंका चतुर्वेदी आप सबसे से मिलेंगी। अब इस दौरान लोगों को नहीं पता था कि प्रवक्ता बनने के लिए उन्हें कड़ी परीक्षा देनी होगी। जब पार्टी ऑफिस में प्रियंका पहुंची तब उनके हाथ में एक पेपर था। जब सबने पेपर देख तो होश उड़ गए। जैसे तैसे पेपर हुए अब रिजल्ट दिल्ली से घोषित किया जायेगा।
तो आईए एक नजर डालते हैं कि कौन कौन से सवाल पूछे गए।
1। उत्तर प्रदेश में कितने मंडल, जिले एवं और ब्लॉक हैं?
2। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कितनी आरक्षित सीटें हैं?
3। 2004 एवं 2009 में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती थी?
4। लोकसभा 2014 एवं 2017 विधानसभा में कांग्रेस को कितने प्रतिशत मिले हैं?
5। उत्तर प्रदेश में कितनी लोकसभा सीटें और विधानसभा सीटें हैं?
6। उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट में कितनी विधानसभा सीटें आती हैं?
7। किन लोकसभा सीटों पर मानक से कम या ज्यादा सीटें हैं?
8। प्रवक्ता का कार्य क्या होता है?
9। आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं?
10। मोदी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या-क्या हैं?
11। योगी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या हैं?
12। मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियां क्या-क्या थीं?
13। आज समाचार पत्र में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं? जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता बयान जारी कर सकें।
14। प्रमुख हिंदी/अंग्रेजी एवं उर्दू अखबार तथा चैनलों के नाम।
इसके अलावा मोदी सरकार की नाकामियों और मनमोहन सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी कई सवाल पूछे गए।